September 24, 2024

बीसीआर न्यूज़ (बलूचिस्तान/नई दिल्ली): बलूचिस्तान हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बनने से पहले ही आजाद था और वह कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। लेकिन पाकिस्तान बनने के बाद इस्लाम के नाम पर इस हिस्से को भी पाकिस्तान का हिस्सा बना लिया गया। पाक ने बलूचिस्तान में चलने वाले अलगाववादी आंदोलनों को दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना का सहारा लिया और स्थानीय लोगों पर तरह-तरह के अत्याचार किए।

पाकिस्तानी आर्मी पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का हमला –

लेकिन अब अपनी सरजमीं से पाकिस्तानी आर्मी को खदेड़ने के लिए बलोचिस्तान के उन लोगों ने बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट नाम से एक सशत्र बल सेना बना ली है।  पाकिस्तानी आर्मी के जुल्मों के खिलाफ हथियार उठाने वाले इन लोगों के घरों को पाकिस्तानी सेना ने तबाह कर दिया और परिवार के सदस्यों को मार दिया।

अब इन लोगों ने जंगलों और पहाड़ों में छुपकर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ रखा है। इनका मकसद किसी भी तरह पाकिस्तान चीन की CPEC योजना को असफल करना। और बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट कुछ हद तक ऐसा करने में कामयाब भी हो रहा है।

पाकिस्तानी आर्मी पर किया हमला और खुलेआम किया ट्विटर पर वीडियो शेयर –  

https://twitter.com/Baloch_World/status/793243425013399552/video/1

बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने पाकिस्तानी आर्मी पर किए गए हमले का एक विडियो ट्विटर पर जारी किया है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तानी आर्मी पर किये गये एक ताजा हमले का है।

एक विडियो सामने आया है जिस में पहाड़ों से होता हुआ पाकिस्तानी आर्मी का एक काफिला निकल रहा है। बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के लोगों इस काफिले पर छुप कर दूर से हमला करते दुखाई दे रहे हैं। भारी बमबारी के बाद ट्विटर पर इस फ्रंट ने घोषणा की है कि इश हमले में बहुत से पाकिस्तानी सैनिक मारे गये हैं।

आतंकवाद को पनाह देने के मुद्दे पर दुनिया भर में आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के खिलाफ अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में विरोध तेज होता जा रहा है।

पाकिस्तान अब चारों ओर से घिरता दिख रहा है। उसे सीमा पर भारतीय सेना से तो करारा जवाब मिल ही रहा है साथ ही भीतर से भी बलोचिस्तान क्रांतिकारी मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसा लगता है की बांग्लादेश जैसे ही बलोचिस्तान भी जल्द ही पाकिस्तान के जुल्मों से आज़ाद होगा।

Leave a Reply